
सारांश




9 महीने के कठिन सफर के बाद आखिरकार जब आपका नन्हा मुन्हा आपकी गोद में आता है तो वाकई ये एक कमाल का पल होता है और इसके बाद आप अपने नवजात की देखभाल में पूरी तरह से डूब जाती हैं. लेकिन माँ बनने का मतलब ये भी नहीं है कि आप अपनी केयर भूल जाएँ.
इसीलिए एक आसान ब्यूटी रूटीन तैयार करने में आपकी मदद के लिए हमने कुछ ऐसे प्रौडक्ट्स की लिस्ट तैयार की है जिनके इस्तेमाल करके आप अपने न्यू मॉम वाले थके हुए लुक को हमेशा के लिए आसानी से अलविदा कह सकती हैं.
ये भी पढ़े : अगर आप स्तनपान करा रही हैं तो क्या निप्पल बटर क्रीम लगाना सुरक्षित है?
प्रेग्नेंसी में स्ट्रेच मार्क्स एक आम बात है लेकिन एक अच्छे स्ट्रेच मार्क्स ऑइल के इस्तेमाल से आप इन्हें बेहद कम और हल्का कर सकती हैं. इसे इस्तेमाल करते हुए इस बात का ध्यान रखें कि स्ट्रेच मार्क्स ऑइल को सीधे न लगाकर कोकोनट या औलिव औइल जैसे कैरियर ऑइल के साथ मिलाकर यूज़ करना चाहिए. स्ट्रेच मार्क्स के लिए आर्गन ऑइल, लैवेंडर ऑइल, पोमेग्रेनेट औइल, बिटर ऑरेंज औइल और नेरोली ऑइल बेस्ट माने जाते हैं. रिएक्शन, इर्रिटेशन या जलन से बचने के लिए स्ट्रेच मार्क्स ऑइल की लगभग 15 से 20 बूंदों को एक आउंस कैरियर ऑइल के साथ मिलाएं और फिर इसे बांह की त्वचा पर पैच ट्राइ टेस्ट ज़रूर करें.
लिप बाम लगाने से आपके होठों को नमी और पोषण मिलता है लेकिन हमेशा SLS और पैराबेन्स फ्री लिप बाम ही यूज़ करें. अगर आपके होंठ सूखे हुए, निर्जीव, थके हुए या फटे हुए हों तो आपके ब्यूटी किट में एक अच्छा लिप बाम ज़रूर होता चाहिए. स्वस्थ और घने बालों के लिए ड्राई शैम्पू
डिलीवरी के दौरान शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलावों की वजह से आपको बच्चे के जन्म के बाद हेयरफ़ौल की समस्या हो सकती है. ऐसे में बालों की बढ़िया देखभाल के लिए एक ऐसे शैम्पू का इस्तेमाल करें जो स्कैल्प की स्किन को स्वस्थ रखे. बालों को फटाफट साफ करने, किसी भी तरह की स्मैल को हटाने और अपने बालों में वॉल्यूम बढ़ाने के एक अच्छे ड्राइ शैम्पू का इस्तेमाल करें. ड्राई शैम्पू को यूज़ करना बहुत ही आसान है. इसे अपने बालों पर स्प्रे करें, सूखने दें और फिर बचे हुए शैम्पू को कंघी करके हटा दें.
ये भी पढ़े : डिलीवरी के बाद अपने ग्लो को खोने न दें!
अपने नन्हे मुन्ने के साथ आपको अक्सर देर रात तक जागना पड़ता है जिससे नींद में खलल पड़ने के साथ ही आंखें भी थकी हुई सी दिखने लगती है. ऐसे में आइ रिपेयर क्रीम काफी काम आती है. त्वचा को सॉफ्ट और रिंकल फ्री रखने और फाइन लाइंस को रोकने के लिए ज़्यादातर आई क्रीम में ह्यालुरौनिक एसिड के साथ-साथ सिरेमिक्स भी होते हैं. ऐसी क्रीम्स का एक और इंग्रेडिएंट नियासिन एमाइड होता है जो आंखों की रेडनेस और थकान को कम करने में अद्भुद रूप से मदद करता है. आँखों की पफ़िनेस और डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए माइलो की ग्लिसरीन बेस्ड अंडर आई क्रीम ज़रूर ट्राई करें जिससे आँखों के नीचे की त्वचा मॉइस्चराइज्ड रहती है.
इन सबके साथ ही आपके ब्यूटी किट में एक और बहुत ज़रूरी प्रौडक्ट होना चाहिए और वो है एक बढ़िया मॉइस्चराइजिंग लोशन जो आपकी त्वचा को लंबे समय के लिए हाइड्रेशन देता है. मॉइस्चराइज़र ना सिर्फ त्वचा के टैक्सचर को सुधारता है बल्कि त्वचा को चमकदार, मुलायम और फ्रैश बनाए रखने में बेहद मददगार है. यह त्वचा की फ़ाइन लाइंस और ओपन पोर्स को भी कम करता है. एलोवेरा जेल के नियमित प्रयोग से भी त्वचा के पोर्स की गंदगी साफ होती है और उसे गहराई तक पोषण मिलता है.
तो इस पोस्ट अंत में हम यही कहेंगे कि अगर आप एक नयी माँ हैं तो अपने छोटे बच्चे की देखभाल का काम आपको लगातार बेहद व्यस्त रखेगा, लेकिन इस सब के बीच आपके लिए अपने शरीर का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है. हमें उम्मीद है कि ब्यूटी एस्सेंशियल्स की ये लिस्ट आपको अपने स्किनकेयर रूटीन को अच्छे से मैनेज करने में मददगार साबित होगी.
थकी त्वचा, स्ट्रेच मार्क्स और बालों की देखभाल के लिए सौम्य प्रोडक्ट्स जो आपके ग्लो को वापस लाएंगे.

Stretch Marks Kit (Stretch Mark Oil + Stretch Marks Cream - 100ml each)
Made with Natural Ingredients | Tightens Skin | Prevents New and Fades Old Stretch Marks |




Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns




Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each




Baby Lotion (100 ml) + Baby Soap (75 gm)
Made Safe Australia Certified | Dermatologically Tested | Long Lasting 24 Hours Moisturization| Soothes Dryness







This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |